रामनगर, बाराबंकी। गर्मी बढ़ते ही बिजली की आवाज़ाही शुरु हो गई है साथ ही लो बोल्टेज की भी समस्या बनी रहती है।उपभोक्ता गर्मी में परेशान हो रहे हैं। इन दिनों गर्मी का पारा चढ़ा हुआ है जिससे लोग बिलबिला रहे है।बिजली भी आवाजाही करती रहती है। कभी 12 बजे तो कभी तीन बजे अचानक विजली गायब हो जाती है। जब आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है जिससे पानी तक मोटर नहीं उठा पाता।पंखा तो रेंगते रहते है। लो बोल्टेज की समस्या रामनगर के कई मुहल्लों मे है लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा।धमेडी चार तहसील रोड वाला मुहल्ला हो या ब्लॉक एरिया सभी जगह लो बोल्टेज की दिक्क़त है।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

