बाढ़ से पहले दुरूस्त हो सभी निर्माण कार्य: तान्या तहसील सभागार में एसडीएम ने की बाढ़ संबंधी तैयारी बैठक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

रामनगर, बाराबंकी। तहसील सभागार में बाढ़ संबंधी तैयारी बैठक की समीक्षा के दौरान बाढ़ एरिया की पुलिया बनने के बाद अभी तक एप्रोच न बनने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की तथा जल्द इसे चालू कराने के लिए एप्रोच बनवाने को कहा। हेतमापुर बाँध के पास लोनिवि खण्ड 3 ने पुलिया बनवाई है। एई से जब उसके कम्प्लीट हो जाने के संबंध में एसडीएम तान्या ने पूंछा तो उन्होंने बताया कि अभी चालू नही हुई है। एप्रोच बनना है। इस पर जल्द निर्माण कराने को कहा गया। बाढ़ इलाके के सरकारी व प्राइवेट हैंडपम्पो की सूची भी रामनगर व सूरतगंज ब्लॉक ने नहीं बनाई थी तथा प्लेटफार्म भी ऊँचे कराना नही शुरु किया था जिस पर एक सप्ताह मे रिपोर्ट देने को कहा गया। बाढ़ विभाग से बाढ़ एरिया व कटान एरिया का नक्सा तहसील कार्यालय मे देने को कहा। लोक निर्माण विभाग से बाढ़ एरिया की सड़को को ठीक कराने की प्रगति जानी। मुख्य सड़क तपेसिपाह मार्ग पर कुछ न होना पाया जिस पर बाढ़ से पहले पटरी दुरुस्त कराने को कहा। बाढ़ प्रभावित गाँवों मे पशुओं की गणना, उनके टीकाकरण का आंकड़ा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाँध पर घूम रहे छुट्टा जानवरो को बिझला की गौ शाला भिजवाने के लिए बीडीओ सूरतगंज से कहा गया। बिझला गौ शाला लो लैंड मे बनने की बात सुनकर नाराजगी जताई तथा कहा कि यदि जगह सही नही थी तो क्यो बनवाना शुरु किया। अब मिट्टी पटवाकर ऊंचा करे तथा छुट्टा जानवर उसमे रखे। इसके अलावा, बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस, पूर्ति विभाग के अधिकारियों से भी जानकारी लेकर कार्य दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार प्राची त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक, पूनम तिवारी, एई अजीत पटेल, आदित्य भटनागर, जेई बाढ़ राहुल, एसडीओ बिजली विकास सोनी, बीडीओ सूरत गंज प्रीती वर्मा आदि मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!