प्रेमी संग भागी विवाहिता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र के पासिनपुरवा मजरे सलारपुर निवासी नगेशर रावत की पत्नी अर्चना जो तीन बच्चों की मां है जिनका गांव के ही इंद्रसेन रावत से काफ़ी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते है कि सोमवार की देर रात नगेशर व उसकी पत्नी अर्चना में विवाद हो गया। जानकारी होने पर इंद्रसेन उसके घर आ धमका और फिर दोनों ने मिलकर नगेशर की जमकर पिटाई कर दी और दो बच्चों को घर पर छोड़ दिया और एक बच्चे को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ रात को ही अपने मायके चली गई। महिला के पति नगेशर ने बताया अर्चना ने मुझे दो महीने के अंदर जान से मार डालने की धमकी दी है। देवा कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!