सच्चे मन से करे भगवान की पूजा, होगा कल्याण: अनिल शुक्ला नवनिर्वाचित चेयरमैन आलोक तिवारी ने किया भण्डारे का आयोजन
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। भगवान के दरबार में अमीरी गरीबी नही देखी जाती है। सच्चे मन से जो इंसान भगवान की शरण में जाता है और सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है भगवान उस भक्त को कभी निराष नही करता उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उक्त बात लखनऊ सुल्तानपुर रोड पर स्थित शुक्ला टेण्ट हाउस रनापुर में आयोजित भण्डारे के शुभारम्भ के दौरान नवनिर्वाचित चेयरमैन हैदरगढ़ आलोक तिवारी ने कही। श्री तिवारी ने आगे कहा कि आज जितना पाप समाज में बढ़ रहा है उससे ज्यादा पूजा पाठ भी आम इंसान कर रहा है। इंसान को चाहिए कि सच्चाई के रास्ते पर चले और कभी किसी का अहित न सोचे। भण्डारे के आयोजक समाजसेवी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि भगवान बजरंगबली की महिमा अपरम्पार है। कलयुग में अकेले वही ऐसे एक भगवान हैं कि जो हर भक्त की फरियाद सुनते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इससे पूर्व ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर्व पर आयोजित भण्डारे का शुभारम्भ नवनिर्वाचित चेयरमैन आलोक तिवारी ने किया। देर रात तक भण्डारा चलता रहा और हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रुप से सूरज शाहू, मोहित कुमार, ऋषि पाठक, सुशील शुक्ला व अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
, मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

