ककराला कांड के एक और आरोपी पर लगी रासुका, अब तक 11 लोगों के खिलाफ हुई रासुका की कार्रवाई- 62 आरोपियों को जेल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

ककराला कांड के 11 आरोपियों पर अब तक रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में पुलिस अब तक 62 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

बदायूं। ककराला कांड के एक और आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में 11 आरोपियों पर इससे पहले रासुका लगाई जा चुकी है। पुलिस ने जिला कारागार में बंद आरोपी को नोटिस तामील कराया है।पिछले साल नौ दिसंबर को वाहन चेकिंग के दौरान हुए उपद्रव में पुलिस पर हमला बोला गया था। बड़ी संख्या में एकजुट हुए हमलावरों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही पुलिस की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। इस मामले में 28 नामजद समेत 300 सौ अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पूर्व में डोडा तस्करी में पकड़े गए नजमुल समेत उसके चचेरे भाई अमजद को प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया था।

अब तक 62 आरोपियों को जेलइसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात हमलावरों की पहचान शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई और नाम प्रकाश में आए, जिसमें पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटों के नाम भी शामिल थे। इस मामले में पुलिस अब तक 62 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।इसके अलावा ककराला कांड के आरोपी जहांगीर पुत्र दुर्रानी निवासी वार्ड 18 कस्बा ककराला के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। डीएम की संस्तुति के बाद पुलिस ने जेल जाकर आरोपी को नोटिस तामील कराया है। इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि इससे पहले 11 आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!