नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां तथा नवनिर्वाचित 25 वार्ड सदस्य को उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। सहसवान नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां तथा नवनिर्वाचित 25 वार्ड सदस्यों को उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने नगर पालिका परिषद के प्रांगण में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने उपस्थित जनमानस को वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह नगर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे I कार्यक्रम स्थल पर काफी भीड़ जमा थी कार्यक्रम का संचालन कमर जमशेद ने किया अंत में अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस मौके पर मौजूद रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम नारायण , अब्दुल फरीद ,अंसार हुसैन, हैदर अली, एडवोकेट कलीमुर्रहमान, सैय्यद जावेद इकबाल, फीरोज अंसारी, पुर्व सभासद निसार हुसैन, पुर्व सभासद शादाब, बब्बू नकवी, सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहै।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!