ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना,किशोरी की मौक़े पर ही मौत….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्कूटी को ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना मे बाईक पर बैठी 13 वर्षीय किशोरी हाइवे के बीच गिर गयी तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मे आ रहे अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे किशोरी की मौक़े पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा स्कूटी एव बाईक पर सवार तीन अन्य घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर निवासी 35 वर्षीय पुनीता सिंह पत्नी धर्मेंद्र सिंह अपनी स्कूटी नम्बर यूपी 32 एलटी 4917 से बाराबंकी की ओर जा रही थी पीछे से आ रहे मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम दहेजिया निवासी आकाश वर्मा पुत्र फूल सिंह की बाईक नंबर यूपी 41 बीई 1994 की टककर हो गयी बाईक पर पीछे बैठी शिवानी पत्नी शनि व कोतवाली फतेहपुर के ग्राम फटकापुरवा निवासी 13 वर्षीय पारुल पुत्री दिनेश हाइवे पर गिर गयी तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया जिसकी मौक़े पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा स्कूटी सवार पुनिता, बाईक चालक आकाश वर्मा, शिवानी घायल हो गयी जिन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

