किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के पंजीकरण एव संसोधन के लिए बड़ागांव मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमे तीन सैकड़ा से अधिक किसानो ने भाग लिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के पंजीकरण एव संसोधन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे शुक्रवार को पंचायत भवन बड़ागांव मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमे तीन सैकड़ा से अधिक किसानो ने भाग लिया।
विशेष शिविर मे 65 नये किसानो ने आवेदन किया तथा भारी संख्या मे किसानो ने रुकी हुई किस्तों की शिकायत की। शिविर मे मौजूद हल्का लेखपाल आवैश अंसारी एव कृषि विभाग के कर्मचारी अजय कुमार गुप्ता ने प्रपत्रों की जाँच करते हुए ई के वाई सी सहित राजस्व अभिलेखो से मिलान किया किसान सम्मान निधि से किसी करण वश प्राप्त नहीं हो पा रही है उन्हें सही कराकर योजना के लाभ से किसानो को अच्छादित कराने व अभी किसी करण वंश जो किसान परिवार योजना से वंचित है उन्हें योजना का लाभ मिले इसके लिए उनके दस्तावेज आधार कार्ड, खतौनी आदि का संकलन किया गया । सीएचसी अधीक्षक डा संजीव कुमार ने शिविर मे उपस्थित लोगो से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशा राम चौधरी, एस एस चौधरी, अजय कुमार वर्मा, पंचायत सहायक मोनिका वर्मा सहित भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

