टिकैतनगर, बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को सरेआम चौराहे पर रोक कर लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचाया। पीड़ित युवक ने मामले की तहरीर थाने पर दी है। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम मंगरौडा निवासी मोहम्मद गयास का आरोप है कि रविवार की दोपहर में वह अपने घर से बाइक से सुखीपुर चौराहे पर सामान लेने आया था। उसी चौराहे पर पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के निवासी सालार, मजाब ने उसकी बाइक रोक ली। और दोनों लोगों ने लोहे की रॉड से युवक की पिटाई शुरू कर दी। सरेआम चौराहे पर युवक की पिटाई कर रहे दबंगों को स्थानीय लोगों ने रोका तो उनको भी अभद्रता कर भगा दिया। पिटाई करने के बाद दबंग वहां से फरार हो गए। पिटाई से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को थाने पर पहुंचाया। यहां पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराया। पुलिस ने मामले में गंभीर रूप से घायल युवक की तहरीर पर सालार, मजाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले में मुकदमा लिख कर आरोपित को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

