तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 48 हजार की नगदी समेत बाइक बरामद

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। स्वाट, सर्विलांस एवं थाना सफदरगंज पुलिस ने अन्तर्जनपदीय तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किये गये सोने, चांदी के जेवरात, 48 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो अदद वाहन सहित तीन अदद तमंचा मय कारतूस बरामद भी बरामद किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से स्वाट, सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण पप्पू गौतम पुत्र चन्द्रिका प्रसाद निवासी छोटी ग्वारी चमरिहा थाना थानगांव जनपद सीतापुर (सरगना), मोनू लोनिया पुत्र कामता, रामविजय लोनिया पुत्र राम प्रसाद लोनिया निवासीगण ग्वारी मजरे लोनियन पुरवा थाना थानगांव जनपद सीतापुर को कैलाशपुरी मन्दिर गेट बांसा रोड, ग्राम मुश्किनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी किये गये सोने, चांदी के जेवरात, 48 हजार रुपये नकद, एक अदद मोटर साइकिल, एक अदद सफारी कार सहित तीन अदद तमंचा मय तीन अदद कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सफदरगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जो जनपद बाराबंकी, सीतापुर व संतकबीर नगर एवं आस पास के जनपदों के अलग-अलग क्षेत्रों में मोटर साइकिल से रेकी कर चोरी की घटनाएं करते हैं। रात्रि के समय पूर्व से चिन्हित घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर अलमारी, बक्सों के लॉक को तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सफदरगंज क्षेत्र में विगत 13 मई को ग्राम बाबा का पुरवा के कई घरों में व 24 मई को ग्राम औलियालालपुर में चोरी की घटना कारित की गई, जिसमें भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात व रुपये चोरी किये थे। इसके अतिरिक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना फतेहपुर, असन्द्रा, बड्डूपुर, बदोसराय, जनपद सीतापुर व जनपद संतकबीर नगर में चोरी की घटनाएं स्वीकार की गई हैं। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये रुपयों को कार बजार से सेकण्ड हैण्ड सफारी गाड़ी, अन्य शौक के सामान व नशे में खर्च किये गये।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!