सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। एक ओर योगी सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए काफी प्रयासरत दिखाई दे रही है वहीं लोक निर्माण विभाग खंड एक की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्र की सड़के दिन प्रतिदिन गड्ढों में तब्दील होती चली जा रही हैं। शासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान क्षेत्र में फलीभूत होता नहीं दिखाई दे रहा है। लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के चलते चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी के समीप से रानी बाजार जाने वाला संपर्क मार्ग वर्तमान समय में गड्ढों में तब्दील हो चुका है जहां पर बने बड़े-बड़े गड्ढे व उखड़ी-पड़ी गिटिट्यां शासन की मंशा को मुंह चिढ़ा रही है। क्षेत्र के अमरा देवी से खजुरिहा जाने वाला संपर्क मार्ग बदोसराय सफदरगंज रोड से खुर्दमऊ होते हुए सिरौलीगौसपुर जाने वाले मार्ग वर्तमान समय में गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। वहीं रोड के किनारे कई जगह पर बने गड्ढे दुर्घटना का सबब साबित हो रहे हैं। इसी समस्या के दृष्टिगत अजीत कुमार परशुराम अभय कुमार पांडे कृष्ण कुमार यादव रमेश चंद राजेश कुमार विनोद कुमार आदि ग्रामीणों ने शासन से सडको को गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग किया है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
Related Posts

