वाहनों से उगाही करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। पुलिस ने वाहनों से अवैध वसूली करने वालें चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सात हजार सात सौ बीस रुपया बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक थाना रामनगर पुलिस ने 27 मई को थाना क्षेत्र के ग्राम सेमराय निवासी सुनील सिंह पुत्र अयोध्या कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह उर्फ छोटकऊ पुत्र देवबक्श सिंह व अरूण सिंह पुत्र रामनरेश सिंह एवं कस्बा रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी निवासी सुनील दीक्षित पुत्र योगेन्द्र दीक्षित को फतेहपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तो के कब्जे से वाहनों की वसूली के कुल सात हजार 720 रुपये नकद व तीन अदद वसूली की डायरी आदि बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा वाहन चालकों से बीस बीस रुपये वसूल कर गाड़ी का नम्बर लगाते थे। चालकों द्वारा रुपया न देने पर उन्हे डराते, धमकाते थे और वाहनो में बैठी सवारियां खाली करा देते थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।   अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!