सेवानिवृत्त उपनिरीक्षकों की ससम्मान विदाई
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। जिले में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 03 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स/सदर श्री सुमित त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 ना0पु0 श्याम नरायण सिंह, उ0नि0 ना0पु0 सुरेन्द्र नरायण सिंह और उ0नि0 ना0पु0 अरुण कुमार को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

