राजस्व विभाग की टीम में ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटवाया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

बिसौली। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को आसफपुर विकासखंड के गांव सैंडोला में ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे हटवा दिए। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी। यहां बता दें कि आसफपुर विकासखंड के गांव सैंडोला में ग्राम समाज की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण व घूरे बठिया डालने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। इस पर बुधवार को नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, कानूनगो चेतेन्द्र शर्मा, लेखपाल मोहित शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्राम समाज की जगह पर हो रहे अवैध निर्माण आदि हटवा दिए।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

Don`t copy text!