किसान जगजीवन वर्मा की हत्या मामले में मजिस्ट्रेटी जांच एवं बर्बाद फसल का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए !
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट
बाराबंकी समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल द्वारा विगत दिनों किसान जगजीवन वर्मा की हत्या के मामले में दोषियों पर कारवाही , किसान की हत्या मामले में मजिस्ट्रेटी जांच एवं ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी पर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने को लेकर सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में जिला अधिकारी बाराबंकी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया !
आज समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वक्त कहा कि 28 फरवरी थाना कोठी क्षेत्र के किसान जगजीवन वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी किसान की हत्या के मामले में दोषियों पर कार्रवाई किसान की हत्या मामले में मजिस्ट्रेट की जांच हो तथा पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपया की आर्थिक मदद के साथ साथ विगत दिनों ओला बिष्ट से बर्बाद फसल का किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए !
इस ज्ञापन के माध्यम से हम सभी प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की यही मांग है !
इसके तुरंत बाद बाराबंकी जिलाधिकारी महोदय ने किसान हत्या मामले की मजिस्ट्रेट्री जांच के आदेश दे दिए !
Related Posts
आगे पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते वक्त कहा कि यह दुःखद है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार का रवैया संकट की इस घड़ी में पूर्णतया संवेदनहीन है। पूरे राज्य में जहां-जहां अतिवृष्टि और ओलावृष्टि हुई है, कहीं भी न तो नुकसान का आंकलन हुआ है और नहीं किसानों को अंतरिम आर्थिक मदद मिली है। वैसे भी किसानों के नुकसान की भरपाई करना भाजपा सरकार के बस की बात नहीं है।
इस अवसर पर एमएलसी राजेश यादव राजू नेकिसानों को समाजवादी सरकार में पेंशन और फसल बीमा का लाभ दिया गया था। उसे सिंचाई के लिए मुफ्त पानी और बैंकों से सस्ते कर्ज की सुविधा दी गई थी। आसानी से उसके टयूबवेल को ऊर्जीकरण हो जाता था। किसानों की कर्जमाफी भी हुई थी। बजट का 75 प्रतिशत भाग गांव किसान को आवंटित किया था। भाजपा सरकार में आते ही किसानों की सुविधाओं में कटौती कर बड़े पूंजीघरानों को रियायतें दे रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम गोपाल रावत राम मगन रावत अरविंद यादव अनिल यादव प्रीतम वर्मा जिला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन नसीम कीर्ति हसमत अली गुड्डू यशवंत यादव संतोष वर्मा दीपक सिंह डब्बू जायसवाल नोमानी उमाकांत यादव शकील सिद्दीकी आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

