मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दिए माफियाओं के खिलाफ कड़े आदेश
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों पर जल्दस ही और बड़ी शामत आनेवाली है। मुख्येमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान 400 से अधिक फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुनहगारों के खिलाफ सख्तक से सख्तय कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में सीएम ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करने का आदेश भी दिया। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर परिसर भ्रमण के बाद वह सीधे जनता दर्शन के लिए पहुंचे। पहले से कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों के पास पहुंच कर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

