पुलिसकर्मीयों ने दिखाई मानवता पक्षियों की बचाई जान भीषण गर्मी के चलते पक्षी पानी को तरसे

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूं। बिनावर वर्तमान समय में भयंकर गर्मी में चाहे मानव हो या पशु-पक्षियों सभी को पानी की आवश्यकता रहती है। लोगों के लिए तो विभिन्न स्थानों पर प्याऊ व नल के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी रहती है, लेकिन पशु पक्षियों को पानी पीने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था करें, ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पक्षियों को राहत मिल सके और बे भूखे प्यासे बेमौत मरने से बच सकें। ऐसा ही एक मामला जनपद बदायूं के थाना बिनावर में तैनात कांस्टेबल मोहित स्वामी एवं सुमित द्वारा आए दिन हाईवे पर गर्मी से तड़पते पक्षियों को पानी पिलाने का आया है जो कि एक सराहनीय – मानवता का कार्य है जिसको लेकर बिनावर थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि पाल सिंह ने भी इस सराहनीय कार्य को लेकर कांस्टेबल मोहित स्वामी एवं सुमित की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस दौरान कांस्टेबल मोहित स्वामी ने कहा कि पक्षियों को पानी पिलाना है उनका जीवन बचाना है यही लक्ष्य सभी को निभाना है। इस सराहनीय कार्य को लेकर क्षेत्र की तमाम जनता सहित पशु-पक्षी प्रेमी विकेंद्र शर्मा, समाजसेवी नन्द किशोर चौहान नन्दू भइया ने भी इस कार्य के लिए कांस्टेबल मोहित एवं कांस्टेबल सुमित की सराहना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!