मुस्लिम बहनों ने तुलसी का वृक्ष लगाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। पीरबटावन में भाजपा नेता राजाकासिम के आयोजन में योगी जी का 51वें जन्म दिवस पर मुस्लिम बहनों और बड़ी संख्या में केक काटकर व पर्यावरण दिवस पर तुलसी का वृक्ष लगाकर धार्मिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री कासिम ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनें है हिन्दू मुस्लिम एकता मजबूत हुई है। मोदी जी के समानता के नारे को योगी जी ने समाज के निचले स्तर तक स्थापित किया है। जिस कारण योगी जी का जन्म दिवस व पर्यावरण दिवस धूम धाम से मुस्लिम समुदाय ने मनाया। इस मौके पर मो0 शिको सुलेमान (नेता), गुलाम हुसैन, रफीक सलमानी, शरीफ आज़ाद, मो0 गुफरान, मो0 इकबाल, मो0 फिरोज, मौलाना शफीक अंसारी, मो0 सुहैल अहमद अंसारी, जमशीदा बानों, अरब जहां, जुबेदा, सुमेर जहां, मुबीना, अंजुम बानों, रजिया आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

