जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि के बैनर तले केआर किंडर होम स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ महिला समृद्धि के बैनर तले केआर किंडर होम स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। अंतिम दिन शिविर में मौजूद 71 बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों को डांस, क्राफ्ट, फेस स्केचिंग, मेहंदी आदि सिखाई गई।

अंतिम दिन शिक्षिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ बच्चों को उपयोगी टिप्स दिए। संगठन की पदाधिकारियों ने बच्चों को सर्टिफिकेट तथा उपहार देकर प्रोत्साहित किया। ग्रुप की यूनिट डायरेक्टर मधुपमा दीदी ने कैंप में आकर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। ग्रुप की अध्यक्ष रूपम गुप्ता ने शिक्षिका कृतिका वार्ष्णेय, श्रेया सक्सेना, गौरी वाष्णेय का आभार व्यक्त किया। कैंप में ग्रुप की सचिव सरिता, कोषाध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, ममता, रुचि, पारुल, ऋतु, रोजी, कंचन, रेनू, पिंकी, आंचल, वर्षा, मोनिका, राखी आदि उपस्थित रही।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

 

Don`t copy text!