सदर तहसील के नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ सिविल लाइन पुलिस द्वारा हड़ताल को लेकर राजस्व महासंघ धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। सदर तहसील के नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ सिविल लाइंस पुलिस द्वारा अभद्रता को लेकर राजस्व महासंघ का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर अपने संबोधन में तहसीलदार अशोक सैनी ने कहा कि आरोपी थानाध्यक्ष को निलंबित किए बिना कार्य बहिष्कार खत्म नहीं होगा। श्री सैनी ने कहा कि कार्यपालक अधिकारी के साथ आखिर दुर्व्यवहार करने की हिम्मत पुलिस अधिकारी में कहां से पैदा हो गई। राजस्व कर्मचारियों ने धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव, कानूनगो चेतेन्द्र शर्मा, अमित कुमार, संदीप कुमार, अब्दुल फराज, सतीश शर्मा, चरन सिंह, दीपक भटनागर, शोभित कुमार, आदित्य तोमर, आदित्यकांत, प्रियंका शर्मा, रिंकी गुप्ता, मेहरूफ़ अली, सज्जाद हुसैन, लोकपाल, पंकज, दिनेश चंद्र शर्मा, अरविंद, सत्यम, अनुज, सज्जाद, महरूफ, योगेश पुरी, सुनील कुमार, राजेश कुमार, श्याम मोहन शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!