कोरोना के विरुद्ध ईरान की जंग, अमरीकी प्रतिबंधों से हो रही है प्रभावित
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
ईरान का कहना है कि अमरीका ने दावा किया है कि दवाओं के क्षेत्र में ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध नहीं लगाए गये हैं हालांकि वह व्यवहारिक रूप से दवाओं के स्थानांतरण में रुकावट बन गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि अमरीकी कार्यवाहियां धोखे के सिवा कुछ नहीं हैं, उसने बड़ी धूमधाम से स्वीस वित्तीय चैनल को लागू करने की घोषणा की लेकिन अब वह विभिन्न देशों में ईरान के वित्तीय संसाधनों को इसी चैनल में स्थानांतरित करने की अनुमति नहीं दे रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक अमरीका व्यवहारिक कार्यवाही नहीं करता तब तक हम उनके बयानों को झूठ और धोखे के अतिरिक्त कुछ नहीं समझेंगे।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी अधिकारी केवल नारा लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि दवाओं और चिकित्सा संसाधनों के स्थानांतरण के लिए रास्ते खुले हैं तो फिर यह भी बता दें कि हम कैसे बिना किसी रुकावट के दवाओं और चिकित्सा उपकरण स्थानांतरित कर सकते हैं।
सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि अमरीकी इस बात का दावा कर रह हैं कि दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को प्रतिबंधों से अलग रखा गया है हालांकि व्यवहारिक रूप से उनके स्थानांतरण के लिए सारे रास्ते बंद हैं और स्वीस वित्तीय चैनल को लागू करने में भी बहुत सारी रुकावटें हैं।

