अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि में करेगें निवास…
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कार्मिक अपने तैनाती स्थल पर रात्रि में निवास करेगें तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित कराएगें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कार्मिक समय से अपने कार्यालय आएगें। उन्होने कहा कि कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि कार्यालय से संबंधित सभी कार्यो का समय से निष्पादन कराएगें। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे है उनका सतत निरीक्षण करेगें तथा अपने अधीनस्थों कार्या का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएगें। उन्होने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएगें। उन्होने कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर बनाने के लिए भी कहा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

