बाइक सवार को नशेड़ी बाइक सवार ने मारी टक्कर 3 लोग जख्मी जिला चिकित्सालय रैफर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। सहसवान बिसौली मार्ग पर थाना उघैती क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरवारा के निकट एक ही दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने दूसरी बाइक जबरदस्त टक्कर मार मार दी जिससे असंतुलित होकर दोनों बाइक सवार जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को सी एचसी सहसवान उपचार वास्ते एंबुलेंस से ले जाया गया प्रथम उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत होने पर तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया I

जानकारी के मुताबिक थाना बिल्सी के ग्राम बेहटा गुसाई निवासी अख्तर खां पुत्र दूल्हे का 50 वर्ष रफी मोहम्मद पुत्र इस्माइल सहसवान में किसी घरेलू कार्य कार्य को निपटाने के बाद बाइक द्वारा सहसवान बिसौली मार्ग होते हुए अपने घर वापस लौट रहे थे कि तभी पीछे से तीव्र गति से आ रहे थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम भूड़िया निवासी राकेश पुत्र श्रीपाल तीव्र गति से अपने घर वापस लौट रहा था श्री पाल ने पीछे से अख्तर खान की बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी दोनों बाइकों में जबरदस्त हुई टक्कर के चलते दोनों बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क से टकरा गए जिससे जहां दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वहीं तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलों को उपचार वास्ते एंबुलेंस से सीएससी सहसवान लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मामले की जानकारी पीड़ितों के परिजनों एवं थाना पुलिस को दे दी गई है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

