जमीनी विवाद के चलते जमकर चले लाठी डंडे फावड़े एक पक्ष के दो महिलाओं सहित चार घायल तीन के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र ग्राम नबाबगंज बेला निवासी आशाराम पुत्र लोचन का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन विवाद चल रहा था । आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे अपने खेत मे मक्का की फसल को निकलबाने के लिए अपने परिजनो के साथ जंगल जा रहा था रास्ते मे घात लगाए बेठे नेम सिंह पुत्र ऊधल,देवेन्द्र पुत्र नेम सिंह ,ऊधल पुत्र लोचन ने उन्हे घेर लिया और गाली गलोच करते हुए लाठी ,डंडे और फावड़े से हमला कर दिया जिसके चलते प्रार्थी आशाराम पुत्री श्रीवती ,रेशमा व पुत्र प्रताप के गंभीर चौटे आई चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गए ग्रामीणो देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार होगए सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।प्रार्थी ने तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है । खबर लिखे जाने तक दूसरे पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

