थाना कोतवाली दिनों-दिन दहेज उत्पीड़न के बढ़ रहे मामलों से शासन प्रशासन चिंतित। दो और दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज सास,ससुर बनाए गए अभियुक्त।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम डकारा पुख्ता तथा दूसरी ग्राम टोटपुर करसरी निवासी दो महिलाओं ने थाना कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी हैI
थाना कोतवाली में लिखाई गई नामजद रिपोर्ट में ग्राम टोटपूर करसरी निवासी बबिता पत्नी गोविंद पुत्री वीरपाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी शादी 8 वर्ष पूर्व चंदौसी के गणेश कॉलोनी निवासी गोविंद के साथ हुई थी पिता ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। परंतु शादी के बाद से ही पति गोविंद ससुर ऋषिपाल सास ईसा जेठानी रीना आदि लोग उसका उत्पीड़न करने लगे शादी के बाद से ही उपरोक्त लोगों ने चार पहिया वाहन बुलेट मोटरसाइकिल की मांग प्रारंभ कर दी। न देने पर उपरोक्त लोगों ने मारपीट कर घर से धक्के देकर बाहर कर दिया बबीता ने थाना कोतवाली में धारा 498a 323 504 506 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मामले की नामजद रिपोर्ट 7 लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है। तथा पीड़ित बबीता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा हैI
वही ग्राम डकारा पुख्ता निवासी लक्ष्मी ने पति राजेंद्र अनिकेत सरवन नीलम गुड्डू देवी वेद प्रकाश सत्यपाल के विरुद्ध अबोध पुत्र के साथ दहेज की मांग को लेकर की जा रही मारपीट उत्पीड़न को लेकर धारा 498a/323/504 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने लक्ष्मी व उसके पुत्र को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सीएचसी सहसवान भेजा हैI
पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच अनिल कुमार राणा उप निरीक्षक को प्रभारी निरीक्षक ने सौंपी हैI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!