कन्या सुमंगला योजना का विधायक बैजनाथ रावत ने किया शुभारम्भ कई विद्यालयों की बालिकाएं हुई सम्मानित
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट
बाराबंकी। भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत जनपद में कन्या भू्रण हत्या, लैंगिक असमानता, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत जनपद स्तर पर जीजीआईसी आडीटोरियम में महिला कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया गया तथा सतीश चन्द्र शर्मा विधायक दरियाबाद एंव जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ एंव मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रचार प्रसार हेतु एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत कन्या के जन्म से लेकर उच्चतरशिक्षा तक 06 चरणो में कुल 15000 रूपये की सहायता राशिप्रदान की जाती है, कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री कन्या सुमगंला योजनान्र्गत अधिक से अधिक आवेदन कराने हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद स्तर पर हाईस्कूल व इण्टरमीडियट में प्रथम शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली 10-10 बालिकाओं को 5000 चेक, प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ शीर्षक पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक जनपद के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदरगढ़ भाजपा विधायक बैजनाथ रावत, जिला विकास अधिकारी के.के. सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, उज्जवल लाल, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव, सदस्य रत्नेश कुमार, सुरेश चन्द्र गुप्ता व चाइल्ड लाइन 1098 की टीम, गैर सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि, बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाये व बच्चे एवं महिला कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बालिकाओं की कवच बनी चाइल्ड लाइन, टीम सम्मानित

बाराबंकी। शुक्रवार को शहर के जीआईसी आडिटोरियम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन 1098 ने स्टाॅल लगाकर लोगों को जागरुक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैदरगढ़ भाजपा विधायक बैजनाथ रावत व प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य एवं चाइल्ड लाइन निदेशक रत्नेश कुमार ने बालिका सुरक्षा जागरुकता (कवच) अभियान एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जन जागरुकता कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान के लिये चाइल्ड लाइन 1098 जिला समन्वयक जियालाल, सदस्य मनीष सिंह, अनिल यादव, विकास वर्मा, पंकज राणा व कोआर्डिनेटर उपकेन्द्र बनीकोडर अवधेश कुमार, सदस्य अखिलेश कुमार, रामकैलाश, वन्दना व प्रदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया व विधायक बैजनाथ रावत, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा लक्ष्मी श्रीवास्तव, सदस्य सुरेश चन्द्र गुप्ता, सामाजिक कार्यकत्री शाहिस्ता अख्तर ने चाइल्ड लाइन 1098 के लगे स्टाॅल पर पहुंचकर जनपद में मुसीबत में फंसे बच्चांे के द्वारा की जा रही मद्द व चाइल्ड लाइन द्वारा लावारिस बच्चों को सुरक्षित हाथो में पहुंचाने के कार्यो की सराहना की तथा मुसीबत में फंसे बच्चों को चाइल्ड लाइन 1098 से मद्द लेने के लिये प्रेरित भी किया।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

