बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सतरिख पुलिस के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सतरिख कस्बा के संगत सरण वर्मा 52 वर्ष शुक्रवार को दिन में अपने किसी कार्य से चैराहे पर खड़े हुए थे। तभी पीछे से एक ट्रक ने उनको कुचल दिया जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के साथ ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में बंद कर दिया और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। चैराहा पर हुई इस दर्दनाक घटना के बाद काफी लोग गुस्से में अगये थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । इस सम्बन में सतरिख पुलिस ने बताता की ट्रक से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

