तेज रफ्तार कंटेनर ने ली युवक की जान

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात युवक सड़क पार कर रहा था। तभी  सुल्तानपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने युवक के सिर को रौंदते हुए लखनऊ की तरफ भाग गया। कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शर्ट और पेंट की जेबों की तलाशी ली गई जिसमें कोई आईडी प्रूफ नहीं मिल पाया है। शिनाख्त करने के लिए सोशल मीडिया पर शव की फोटो पोस्ट किया गया है। बताया कि 72 घंटे पहचान के लिए  शव को सुरक्षित रखा जाएगा उसके बाद पीएम कराया जाएगा।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

 

 

Don`t copy text!