जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जनजागरूकता कार्यशाला में वक्ताओं ने जल संरक्षण पर खास जोर दिया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जनजागरूकता कार्यशाला में वक्ताओं ने जल संरक्षण पर खास जोर दिया। इसके अलावा हर घर जल के बारे में लोगों को जागरूक करने पर चर्चा हुई।। ब्लाक परिसर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मुनब्बर खान ने कहा कि जीवन में जल की बड़ी अहमियत है। जल संरक्षण और हर घर जल योजना की सफलता के लिए हम सभी को मिलकर अतिरिक्त प्रयास करना होंगे। श्री खान ने कहा कि जल जीवन मिशन को शत प्रतिशत लागू करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। अपिनमेंट टेक्नोलॉजी संस्था के डीसी रमाकांत शर्मा ने मिशन व कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीवीओ केके त्यागी, जल जीवन मिशन के डीपीएमओ अशोक द्विवेदी, चेतना गुप्ता, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

