6 जुलाई से 15 जुलाई तक शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747
बिसौली। ग्राम बंजरिया स्थित काली शक्तिपीठ शिव मंदिर पर आगामी 6 जुलाई से 15 जुलाई तक शिवशक्ति महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। आगामी 6 जुलाई को गांव में कलशयात्रा निकाली जाएगी। आयोजक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि सुबह 8 से 12 बजे तक यज्ञ व शाम 4 से 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथाव्यास व यज्ञाचार्य राधेश्याम महाराज होंगे।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

