10 जुलाई तक विवेकानंद यूथ अवार्ड हेतु करें आवेदन

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने अवगत कराया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत विवेकानंद यूथ अवार्ड हेतु प्रस्ताव दिनांक 01 अप्रैल 2022 में 31 मार्च 2023 तक किये गए कार्य के आधार पर प्रदान किया जाएगा।  यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों यथा- खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने हेतु प्रदान किया जाएगा। वह 15 से 35 वर्ष की आयु के बीच होना चाहिए, जिसका निर्धारक वर्ष के 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। जिन युवाओं द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पूर्व में आवेदन किया गया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
उन्होने बताया कि विवेकानंद यूथ अवार्ड हेतु (व्यक्तिगत श्रेणी) में इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन से आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर दिनांक 10 जुलाई 2023 तक दो प्रतियों में उपलब्ध कराने करा सकते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!