सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विधिवत पूजन -अर्चन कर किया । मंजीठा मेले का उद्घाटन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी के अंतर्गत मंजीठा के पौराणिक श्री नाग देवता मेले का उद्घाटन बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने विधिवत पूजन -अर्चन कर किया । मंजीठा में वर्षों से नाग देवता का मेला लगता चला आ रहा है। मेले में जिले के साथ ही अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस अवसर पर नाग बाबा के मठ पर दूध चावल चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा की रात से भारी सैलाब उमड़ने लगता है। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नाग देवता का ऐतिहासिक मंदिर हजारों लोगों की आस्था से जुड़ा है। मंजीठा में नाग देवता का भव्य मंदिर बना हुआ है। इसमें नाग बाबा की बांबी (मठ) है। श्रद्धालु मिट्टी की छोटी-छोटी मटकियों में दूध चावल भरकर मठ पर चढ़ाकर मनौती मांगते हैं। मान्यता है कि आषाढ़ की पूर्णिमा को दूध चावल चढ़ाने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। मटकी को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालु घरों में ले जाकर चारों कोनों में रख देते हैं। मटकी घर में होने से सर्प नहीं आते हैं।
इस अवसर पर निवर्तमान विधायक शरद अवस्थी, पूर्व विधायक / सांसद बैजनाथ रावत, देवकीनंदन, राज बहादुर वर्मा, लालता प्रसाद कोरी, गिरिजाशंकर, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिलाध्यक्ष कि. मो. आशुतोष अवस्थी , उमेश मिश्रा, कैप्टन विजय श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, नीरज वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!