लोकसभा में सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इण्डियन पासी पार्टी।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इण्डियन पासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव नारायण प्रसाद पासी ने जनपद बाराबंकी के कस्बा सिद्धौर सिद्धेश्वर मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कहीं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा एवं विधानसभा मैं सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारकर बहुमत से सरकार बनाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सागर रावत ने बताया कि हमारी पार्टी आम जनता की आवाज बनेगी और सभी को समानता का अधिकार दिलाते हुए सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी। मालूम हो कि श्री रावत ने शिव नारायण प्रसाद पासी ने मिलकर अपनी पार्टी बनाकर पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। उसके बाद से कई बड़ी-बड़ी पार्टियों के नेताओं की चूले हिली हुई नजर आ रही है। इस मौके पर फूलचंद फांसी प्रदेश सचिव। दुर्गा प्रसाद। ज्ञान दिन गुप्ता। मनोज कुमार रविंद्र वर्मा लल्लन रावत आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!