ट्रैक्टर का किराया न देने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने पर ट्रेक्टर स्वामी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना मुजरिया में किराए पर ले जाए गए ट्रैक्टर का किराया ना देने पर गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी का मामला ट्रैक्टर स्वामी एक महिला ने एक आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए थाना पुलिस से गिरफ्तारी की मांग की है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम जाहिदपुर घंसौलिया निवासिनी वीरवती पत्नी राकेश ने थाना मुजरिया में लिखाई गई नामजद रिपोर्ट में बताया उसके जेट रामेश्वर का साला मुन्ना लाल का लड़का जोगेंद्र उसका ट्रैक्टर 15 मार्च वर्ष 2021 को ₹15000 महीना किराए पर ले गया था कुछ दिन तो उसने किराया दिया उसके बाद उसने किराया देना बंद कर दिया जब मैंने उससे किराए के पैसे और ट्रैक्टर वापस मांगा तो उसने मेरे साथ गाली गलौज तथा जान से मार देने की धमकी दी वीरवती ने थाना मुजरिया में जोगिंदर के विरुद्ध धारा 420 406 504 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!