नगर में एक पखवाड़े से झमाझम हो रही बारिश से नगर में दर्जनों स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर में बीते एक पखवाड़े से झमाझम हो रही बारिश से नगर सहसवान मैं दर्जनों स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में नाले नालियों की की गई तली झाड़ सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई l गौरतलब है वर्षा ऋतु से पूर्व नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा नगर में नाले नालियों की तली झाड़ सफाई इसलिए की जाती है कि नगर में कहीं भी वर्षा का पानी एकत्रित ना हो सीधा वह नाले नालियों के माध्यम से तालाब में चला जाए l


नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा भी नगर में वर्षा ऋतु से पूर्व नगर के प्रमुख नाले नालियों की तली झाड़ सफाई का ढिंढोरा पीटा गया था आला अधिकारियों को अवगत कराया गया कि नगर में वर्षा ऋतु आने से पूर्व नगर के सभी प्रमुख नाले नालियों की तली झाड़ सफाई कर दी गई है परंतु बीते एक पखवाड़े से नगर में झमाझम हो रही वर्षा के चलते मुख्य बाजार विल्सन गंज अकबराबाद चौराहा नसरुल्लागंज मोहद्दीनपुर शाहबाजपुर कश्यप बस्ती अकबराबाद चौराहे से अंदर होकर जाने वाली डकारा मार्ग मोहल्ला जहीराबाद दलित वस्ती तथा मोहल्ला कटरा के अलावा फैमिली हॉस्पिटल के सामने सहसवान नाधा मार्ग सहित दर्जनों स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा परेशानी तो खासकर महिलाओं एवं बालिकाओं को हो रही है बाजार विल्सन गंज में तो नाले नालियों का दूषित जल व्यापारियों की दुकानों में प्रवेश कर जाता है जिससे उनका लाखों रुपए का सामान खराब हो जाता है यही नहीं उपरोक्त मार्ग पर घंटों आवागमन भी बाधित हो जाता है मुख्य बाजार विल्सन गंज सब्जी मंडी अकबराबाद सब्जी मंडी मैं भी बरसात का पानी भर जाने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है दूषित जल भरा होने से कई कई घंटों व्यापारियों एवं खरीद-फरोख्त करने आए ग्राहकों को पानी की निकासी होने का इंतजार करना पड़ता है l अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में जलभराव को देखते हुए 5 टीमों का गठन कर दिया गया है जो नगर में जलभराव की जानकारी मिलने पर तत्काल उपलब्ध संसाधनों को लेकर पहुंचेंगे नगर वासियों को जलभराव से मुक्ति दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे l

अधिशासी अधिकारी का यह दावा हवा हवाई साबित हो रहा है नगर में दर्जनों स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर नगर पालिका परिषद द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व नगर के प्रमुख नाले नालियों की तली झाड़ सफाई हो गई होती तो निश्चित नगर के प्रमुख बाजारों मोहल्लों में तथा मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति पैदा ना होती सबसे ज्यादा परेशानी तो बाजार विल्सन गंज चौराहे से पठान टोला जाने वाले तथा प्रमोद इंटर कॉलेज से पुलिस चौकी शाहबाजपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ मैं पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अगर नगर पालिका परिषद के आला अफसर मुख्य मार्गों पर दूषित जल भरा पानी की निकासी का उचित प्रबंध करा दें तो निश्चित लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी अब देखना है किन नगर में झमाझम हो रही वर्षा से मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव से का प्रशासन नगर वासियों को मुक्ति दिला पाने में सफल होता है या असफल

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!