मैंगो पार्टी मे सर्वदलीय नेताओ एव सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने विभिन्न प्रजातियों के आम का स्वाद लिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बड़ागांव स्थित कोठी मे रविवार को आयोजित मैंगो पार्टी मे सर्वदलीय नेताओ एव सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने विभिन्न प्रजातियों के आम का स्वाद लिया। मैंगो पार्टी मे याकुती, बेनजीर, हुस्नआरा, चौसा, बंबइया, लखनौवा, आम्रपाली समेत कई किस्मों के आमों के जायकों का लोगो ने लुत्फ लिया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एव प्रदेश महामंत्री फवाद उर रहमान किदवाई की कोठी मे रविवार को आयोजित मैंगो पार्टी मे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व सांसद पी एल पुनिया, विधायक सुरेश यादव, गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, भाजपा के पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, तनुज पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन किदवाई, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजनाथ शर्मा, पूर्व विधायक शिवकरण सिंह, अलीम किदवाई, पूर्व प्रमुख यासिर आराफत किदवाई, मो0 अहमद शहंशाह सहित वरिष्ठ पत्रकार हश्मतउल्ला, तारिक खान, परवेज अहमद, अतहर खान, तारिक किदवाई, अज्जू, उमेर सिद्दीकी सहित भारी संख्या मे लोगो ने आम का जयका लिया। मैंगो पार्टी के आयोजक फवाद उर रहमान किदवाई, मिस्वाउर रहमान किदवाई, शाद अल्ताफ उर रहमान किदवाई महबूब उर रहमान किदवाई, दानिश किदवाई ने लोगो का इस्तक़बाल किया। शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

