अविवाहित युवती की रविवार को सिविल अस्पताल लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु….
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। पांच दिन पूर्व ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने वाली अविवाहित युवती की रविवार को सिविल अस्पताल लखनऊ मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
बताते चले कि गत 4 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी मरहूम हारून कुरैशी कि 34 वर्षीय अविवाहित पुत्री अफसरजहां ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी जिसमे आग बुझाते समय युवती के भाई अनवार के भी हाथ झूलस गये थे परिजनों ने सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया था जिसे बाद में सिविल अस्पताल लखनऊ मे भर्ती कराया था जिसकी रविवार की शाम करीब 4 बजे मृत्यु हो गयी। मृतका काफी दिन से बीमार थी और भाइयों से बटवारे को लेकर तनाव मे थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

