योगी ने कहा मदरसा शिक्षकों के अब अच्छे दिन लौटेंगे मदरसा शिक्षकों ने मुखमन्त्री से मिलकर बताया अपना दर्द

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

त्रिलोकपुर बाराबंकी। मदरसों में तैनात बाराबंकी के आधुनिक विषय शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके 4 सालो से मानदेय न मिलने का दर्द बताया। नियमित वेतन, सेवा नियमावली, प्रबंधकों का उत्पीड़न जैसी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। मास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोएब खान, इब्र्रहीम अंसारी सोहेल अख्तर, मोहसिन खान, के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। संगठन के मुताबिक मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए सीएम ने अहम बिंदुओं को नोट करते रहे। समस्याओं को सुनने के बाद सीएम ने कहा 5 साल पैसा न मिलना अन्यया है। बताया कि हमने 40/60 का रेसयू कैबिनेट में पास कर दिया है। राज्यांश भी बढ़ाऊंगा। मुख्यमंत्री ने भरोषा दिलाते हुए कहा कि मदरसा मैनेजर अब किसी टीचर को टार्चर नही कर पाएंगे । सीएम योगी ने कहा कि आप लोग 16 मार्च को कैबिनेट मंत्री से मुलाकात हमने उनको आपका काम करने को बोल दिया है। सीएम ने ये भी कहा भाजपा मदरसों का आधुनिकीकरण करना चाहती है लेकिन आपके लोग ही खिलाफत कर रहे है।

पांच सालों से नही मिला मानदेय
केंद्र सरकार की मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में तैनात आधुनिक विषय शिक्षकों को 5 सालो से मानदेय नही मिला है। इससे जिले के करीब 4 सौ टीचर भुखमरी के कगार पर है। ये योजना 1995 में पूर्व पीएम अटल बिहारी सरकार में लागू हुई थी उसके बाद 10 साल कांग्रेस की सरकार में भी मानदेय न मिलने से टीचर खूब परेशान हुआ। बाराबंकी से पहुचे प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने हर संभव भरोषा दिलाते हुए कहा है कि अब आपके अच्छे दिन आएंगे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

Don`t copy text!