शिकायत के बाद बीबियापुर घाट केनल तृतीय की मरम्मत जोर पर किसान नेता की शिकायत पर पहुंची जांच टीम
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर
बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बिबियापुर घाट के लघु डल नहर पंप केनल तृतीय की मरम्मत जोर से चल रही थी जिस पर उसी गांव के तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सक्षम के रंजीत वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हैं मरम्मत कार्य में मानक बिहीन बनाए जाने की बात की थी जिस पर सहायक अभियंता नहर ओमप्रकाश, व जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की इस दौरान सहायक अभियंता नहर ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जो पक्की नहर है वहां से 100 मीटर तक पैच वर्क कराया जाएगा फिलहाल आई हुई जांच टीम ने मौके का मुआयना करते हुए सही कार्य करने की बात कही है तो वहीं शिकायतकर्ता रंजीत वर्मा ने का कहना है कि मौके पर पहुंची जांच टीम ने केवल खानापूर्ति करते हुए ठेकेदार का पक्ष लेने का काम किया है उन्होंने कहा कि अगर सही तरीके से कार्य नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करते हुए रोड जाम भी किया जा सकता है तो वही ठेकेदार के मेट का कहना है जो भी कार्य कराया जा रहा है वह मानक पर ही कराया जा रहा है कि खैर अब देखने वाली बात तो यह है कि मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

