सिद्धौर नगर पंचायत मे सुबह होते ही शौचालय मे लग जाता ताला नगर वासियों को शौच के लिये होती है दिक्कत
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर
बाराबंकी। नगर पंचायत सिद्धौर में बने सुलभ शौचालय सुबह 10 बजते ही ताला लग जाता है।जिससे नगर के वाशियों को शौच जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिद्धौर नगर पंचायत सरकारी कागजों में भले ही खुले में शौच मुक्त हो गया हो लेकिन नगर पंचायत सिद्धौर के डोमन गड्ढा वार्ड में बने सुलभ शौचालय सुबह 10 बजते ही बन्द हो जाता है।यह कोई एक दिन की बात नहीं है।यही हाल आए दिन रहता है। नगर के डोमन गड्ढा वार्ड के लोगों ने बताया कि सुबह 10 बजते ही शौचालय में ताला लगा दिया जाता है। फिर इसके बाद शाम को 4 बजे शौचालय का गेट खोला जाता है। ऐसे में जब दिन में वार्ड के महिला एवं पुरुषों को शौच के लिए जाना होता है तो उन्हें खुले मैदान जाने के लिए विवश होना पड़ता है। एक तरफ सरकार द्वारा आम आवाम सहित बहू बेटियों को खुले मैदान में शौच न जाना पड़े। इसके लिए सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयो का निर्माण युद्ध स्तर पर करवाया गया है। इसके बावजूद भी नगर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि नगर में बनाए गए सुलभ शौचालय 24 घंटे खुले रहने चाहिए यदि ऐसा है तो उनकी जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।
संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

