कुश्ती हमारे देश की पुरानी परंपरा है: उपेन्द्र सांसद व विधायक ने किया दंगल का उद्घाटन
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता
मसौली बाराबंकी। ग्राम मसौली स्थित भगवत दास हनुमान मंदिर में शनिवार को विराट दंगल का उदघाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत एव विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
उदघाटन पश्चात उपस्थित लोगों से रुबरु होते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की पुरानी परंपरा है तथा भारतीय संस्क्रति से जुड़ी हुई है।पहलवानी का सम्बंध स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है और पहलवानी के लिए कठिन परिश्रम भी करना पड़ता है। सांसद श्री रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने पहलवानों को बड़ा सम्मान दिया है। तथा भारतीय खेलो को बढ़ावा दे रही हैं। विधायक रामनगर शरद अवस्थी ने पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हार के बाद ही जीत है। कुश्ती में हारने वाले पहलवान निराश न हो बल्कि नयी तैयारी के साथ कुश्ती लड़े। जीत निश्चित मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहलवानी ग्रमीणों की शान है गांव के लोगो का आज भी सबसे ज्यादा प्रिय खेल है। तथा निरन्तर अभ्यास करते रहना चाहिए। रेफरी कलीम बाबा एव पहलवान सलाहू की निर्णायक भूमिका में दंगल की प्रथम कुश्ती मसौली के बबलू पहलवान एव लखनऊ के पहलवान विकास के बीच हुई जिसमें बबलू ने विकास को पटखनी दी। स्थानीय श्याम पहलवान व आलमबाग लखनऊ के राज पहलवान के बीच हुई जिसमें श्याम ने कुश्ती जीती। लखनऊ के मोहित व लखनऊ के विकास के बीच पुनः कुश्ती हुई जिसमें मोहित ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। सआदतगंज के अर्जुन एव कपिलनगर के मुन्नू के बीच हुई कुश्ती में अर्जुन ने कुश्ती जीती, शाकिर बड़ागाँव एव कपिलनगर के मिथुन के बीच हुई कुश्ती में शाकिर ने मिथुन को पटखनी दी। अंतिम कुश्ती मसौली के बबलू व लखनऊ के मोहित के बीच हुई जिसमें बबलू विजेता बने। दंगल के संयोजक भाजपा पिछड़ा मौर्चा के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार सोनी एव आयोजक बब्लू पहलवान एव लालचंद यादव ने खिलाड़ियों एव अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पप्पू सोनी, सांसद के निजी सचिव दिनेशचंद्र रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा, डा0 सुधाकर सोनी राहुल मिश्रा , प्रशांत अवस्थी पंकज कपिल अरुण सिंह, अनिल कुमार, ब्रजेश मौर्य, नितिन मौर्य, अनिल वर्मा, प्रेमनन्द वर्मा, राजू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

