सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ विकास कर रही है: संतोष सिंह

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। शनिवार को एक बैेठक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो आवास पीरबटावन नई बस्ती में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पंसख्यक मोर्चा ताहिर किदवई ने की। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजाकासिम ने किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संतोष सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने 2014 में जो नारा दिया था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास उसी आधार पर योगी व मोदी सरकार बिना किसी भेद भाव के देश और देशवासियों की सेवा कर रही है श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें गरीब नौजवान, किसान, मजदूर, और मुसलमान का ध्यान रखा गया है। श्री संतोष सिंह ने आगे कहा भारत सरकार की उज्जवल योजना, आयुष्मान योजना, आवास योजना सभी में मुसलमानों को सम्मिलिति किया गया है। श्री राजाकासिम ने संचालन करते हुए प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा मुसलमानों के लिए चलायी जा रही तमाम योजनाओं की जानकारी दी श्री कासिम ने कहा मुसलमानों को अािर्थक मजबूती देने के लिए हुनरहाट कार्यक्रम पूरे देश में चलाये जा रहे है। सीखो और कमाओं योजना, उस्ताद योजना, नई मंजिल योजना, नौजवान कुशल विकास योजना के तहत रोजगार के नए अवसर देे रही है।मोदी सरकार श्री कासिम ने बताया कि मुसलमानों को शिक्षित करने के लिए पढो परदेस योजना निःशुल्क कोचिंग एवं समृद्ध योजना, मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति हर साल 30 लाख छात्रवृत्तियां दी जा रही है। तालिमे तहरीक योजना हमारी धरोवर योजना, नई उडान येाजना मदरसों का इलेक्ट्रानिककरण करके मुसलमानों को मेक इन इण्डिया से जोडने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। बैठक में प्रमुख रूप से फराज हुसैन (विक्की), जुबेर अहमद खां, मो0 शफी खां, मो0 अफजाल , लालाराम चैहान रणजीत, मोहन शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!