बिजली विभाग का छापामार अभियान बारिश के बीच दूसरे दिन भी जारी रहा

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। बिजली विभाग का छापामार अभियान बारिश के बीच दूसरे दिन भी जारी रहा। वृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता रामलाल के नेतृत्व में टीम ने नगर के पिंंदारा रोड, रामबाग के अलावा कस्बा मुड़िया धुरेकी में 128 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। वहीं टीम ने सात लाख अस्सी हजार राजस्व वसूली की। एक्सईएन ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान बकाएदारों से राजस्व वसूली के साथ साथ बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बकाया राशि जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। चैकिंग के दौरान बकाएदार व बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीओ रामगोपाल राठौर, मनीष यादव, जेई मियां कुरैशी, मनोज भारद्वाज, पंकज, इंतजार, मोवीन, अभिषेक, रवि, कमलेश, हितेंद्र, राजवीर यादव, अमित, विकास आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!