नरोरा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है ग्रामों के संपर्क मार्गो तक पानी पहुंच चुका है जिससे ग्राम वासियों का जीना दुश्वार हो गया है

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। पहाड़ों से मैदान तक पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं नरोरा बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा महा नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर के कारण नगला वीर सहाय ,खागी नगला एवं परशुराम नगला गांव जाने वाली संपर्क मार्गों पर पानी आ गया है ग्रामीणों के गांव तक पहुंचना दुश्वार हो गया है आसपास फसलों में पानी भरने से फसल नष्ट हो रही हैं यदि इसी तरह पानी लगाता पड़ता रहा तब गांव मैं पानी पहुंचने लगेगा बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि तहसील प्रशासन गांव तक पहुंचने के लिए 8 नाव नगला वीर सहाय परशुराम नगला एवं खाली नगला पर नावे लगा दी गई है एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलीफ केंद्र धापड़ प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय सठोलिया मैं व्यवस्थाएं कराई है

नगला वीर सहाय ,खागी नगला एवं परशुराम नगला में 8 नाव वर्तमान में संचालित की गई है आवश्यकता के अनुसार बढ़ा दी जाएंगी बाढ़ पर नजर रखने के लिए बाढ़ चौकियां बनाई गई जिस पर राजस्व टीम तैनात की गई वह लगातार बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहां है कि वह भी बाढ़ नजर बनाए रखें खतरा देखते ही बाढ़ पीड़ित सुरक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं बुधवार को एसडीम प्रेमपाल सिंह ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एनएन शुक्ला खंड विकास अधिकारी ज्योति शर्मा एवं राजस्व पुलिस टीम के सात बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और हल्का लेखपाल को निर्देशित किया कि क्षेत्र में फसल के नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट भी दें वही चौकियों पर तैनात टीम से कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद करें और जो भी आवश्यकता पड़े उसे तत्काल सूचना दें ताकि समय रहते हैं बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद हो सके।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!