दीवार गिरने से हुई वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक राम गोपाल रावत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली बाराबंकी। बुधवार को ग्राम करन्द मे दीवार गिरने से हुई वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से मुआवजा दिलाने की अपील की।
बुधवार की मध्य रात्रि से शुरु हुई मूसलाधार बारिश के दौरान करन्द गांव में मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से 65 वर्षीय पछलुवा पुत्र मंगली कपिल गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे लोहिया अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। गुरवार को शोकाकुल परिजनों से मिलकर सपा के पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने दुःख प्रकट करते हुए तहसीलदार को दूरभाष से वार्ता कर आर्थिक मदद दिलाये जाने की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव सहित अन्य लोगो ने गहरा दुःख प्रकट किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

