…….बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा कर पीड़ितो को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई ने बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा कर पीड़ितो को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। विधानसभा रामनगर के सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र का बाढ़ इलाकों को दौरा किया। विधायक फरीद महफूज किदवई ने अशोक पुर, चुरालिया, बजरिया , शाहपुर, ठाकुरिया,पूरेभगाई सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया तथा पीड़ितो की समस्या सुनी जिसके निस्तारण के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।श्री किदवई ने पीड़ितों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, अखिलेश यादव, श्रीकेशन त्रिपाठी,कमला प्रसाद,अमरेश यादव,शिव कुमार यादव, तिलकराम, त्रिभुवन यादव, सहित बाढ़ विभाग के अधिकारी एवं जेई मौजूद थे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!