दबतोरी में पुलिस द्वारा रास्ता बदलने को लेकर कांवड़ियों ने जमकर काटा हंगामा।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

बिसौली। दबतोरी में पुलिस द्वारा रास्ता बदलने को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित कांवड़ियों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। कांवड़ियों में तब आक्रोश फैल गया जब चौकी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव संग्रामपुर के अंदर होकर आने वाली कांवड़ यात्रा का मार्ग बदल दिया। कांवड़ियों का कहना था कि वे बीते कई वर्षों से उक्त मार्ग से होकर ही कांंवड़ लाते रहे हैं। पुलिस के बोर्ड को देखकर कांवड़ियों का पारा चढ़ गया। आक्रोशित कांवड़िए दबतोरी चौकी के सामने एकत्र हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कांवड़ियों ने चौकी के सामने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। बाद में पुलिस ने लिखित तौर पर पुराने रूट को मंजूरी दे दी। मांग पूरी होने के बाद कांवड़िए गंतव्य को रवाना हो गए।

आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं 8273974747

Don`t copy text!