थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूबिया में पैतृक संपत्ति को लेकर 2 महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम धूबिया में पैतृक संपत्ति को लेकर दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में महिला को सीएचसी सहसवान लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया मामले की एक महिला सहित 3 लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक ग्राम धूबिया निवासी तसव्वर पुत्र मुसब्बर ने नामजद थाना कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी की बहन सीमा का पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर तसव्वर की पत्नी यास्मीन से गाली गलौज एवं मारपीट हो गई थी बाद में मुशाहिद मोहम्मद के पुत्र आस मोहम्मद ने बहन सीमा के साथ जमकर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल सीमा को सीएचसी सहसवान उपचार वास्ते ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया तसव्वर ने थाना कोतवाली में एक महिला सहित 3 लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

