थाना कोतवाली के ग्राम शाहपुर ताहरखेड़ा खेत की मेड काटने को लेकर चली आ रही रंजिश आधा दर्जन लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम शाहपुर ताहरखेड़ा मैं खेत की मेड काटने को लेकर चली आ रही रंजिश ने उस समय उग्र रूप धारण कर लिया जब नफासत के परिवार वालों पर खेत की मेड़ काटने वाले आधा दर्जन हमलावरों ने खेत पर ही लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी सहसवान लाया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया l
जानकारी के मुताबिक ग्राम शाहपुर ताहरखेड़ा निवासी नफासत पुत्र शौकत अली की खेत के मेड बंद आस मोहम्मद पुत्र प्यारे मोहम्मद सुलेमान पुत्र वली मोहम्मद नवबन पुत्र कललन जुम्मन पुत्र उमर मोहम्मद आदि ने मेड काटने का विरोध करने पर नफासत के परिजनों को खेत पर ही लाठी-डंडों तथा घातक हथियारों से दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा जिसमें नफासत के पुत्र सोहेब चचेरा भाई इशरत गंभीर रूप से घायल हो गया चीख-पुकार सुनकर पहुंचे नफासत के परिवार वालों को देखकर हमलावर गाली गलौज पथराव करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए पथराव में कई मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गए गंभीर रूप से घायल सोहेब इशरत को तत्काल सीएचसी सहसवान लाया गया जहां शिक्षक द्वारा दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना की रिपोर्ट नफासत ने आस मोहम्मद सुलेमान नववन जुम्मन ने 4 लोगों को नामजद कराते हुए धारा 308 323 324 336 427 504 506 तथा धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!