पुलिस ने सहसवान कछला मार्ग अवैध रूप से 315 की राइफल लेकर किसी को देने के उद्देश्य एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। थाना कोतवाली पुलिस ने सहसवान कछला मार्ग पर अवैध रूप से 315 की राइफल लेकर किसी को देने के उद्देश्य से छिपे एक शातिर बदमाश को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा है l
उप निरीक्षक पीएल पुनिया को जानकारी मिली एक शातिर किस्म का अपराधी देसी 315 बोर राइफल लेकर किसी व्यक्ति को देने के उद्देश्य से सहसवान कछला मार्ग पर काली मंदिर के पास छुपा हुआ बैठा है जिस पर उप निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ उपरोक्त युवक को पकड़ लिया जामा तलाशी लेने पर उससे देसी 315 बोर राइफल पोर्निया बरामद हुई पूछने पर उपरोक्त व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम बड़ेरिया थाना कोतवाली सहसवान बताया पुलिस ने 315 बोर राइफल का लाइसेंस मांगने पर वह नहीं दिखा सका जिस पर पुलिस ने उपरोक्त पप्पू के विरुद्ध आयुध प्रतिबंध की धारा 3 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत करते हुए पप्पू को जेल भेज दिया l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!